Transmute Yourself | Reiki, EFT and Meditation in Hindi, for the welfare of all

Hello, seekerनमस्कार, साधक

You are here, so you have already begun.आप यहाँ तक आ पहुँचे हैं, यानी शुरुआत हो चुकी है।Step 1 is done. The next 99, we walk together.पहला क़दम हो चुका। बाक़ी निन्यानवे, हम साथ चलेंगे।

Maybe peace. Or happiness. Or support in looking after your mind and body. Or a way to make a dream real.शायद शांति। या सुख। या मन और शरीर को सँभालने में सहारा। या अपने सपने को सच करने का रास्ता।

Just message us. At Transmute we listen first and understand each other, then walk the rest with you, one step at a time, and show you how you can help yourself. It is a conversation, not a commitment.बस हमें एक message कीजिए। Transmute में हम पहले एक-दूसरे को सुनते हैं, समझते हैं, फिर एक-एक क़दम आपके साथ चलते हैं, और बताते हैं कि आप खुद अपनी मदद कैसे कर सकते हैं। यह एक बातचीत है, कोई बंधन नहीं।

Offered as seva: no money is asked. We explain the “energy exchange” openly, before anything else.यह सेवा है: पैसे नहीं माँगे जाते। “ऊर्जा का आदान-प्रदान” क्या है, यह हम सबसे पहले खुलकर बताते हैं।

Transmute Yourself: read your own manual.Transmute Yourself: अपना manual खुद पढ़िए।

Sudhanshu, founder of Transmute Yourself

Public welfare · Jan Kalyanजन कल्याण

A seva, not a business.यह कारोबार नहीं, सेवा है।

Everything here is offered for the welfare of all. Transmute takes no money. We ask only for an energy exchange, and we explain what that means when you reach out.यहाँ सब कुछ सबके कल्याण के लिए है। Transmute पैसे नहीं लेता। हम सिर्फ़ ऊर्जा का आदान-प्रदान चाहते हैं, और संपर्क करने पर बताते हैं कि इसका मतलब क्या है।

Why I do thisमैं यह क्यों करता हूँ

From pain to peace, practically.दर्द से शांति तक, कदम-कदम पर।

One evening on my way home, my heart pounded and I was sure I would not survive the moment. I know that fear from the inside. What helped me was a practice, a person who held me steady, and the slow discovery that there is something in us that holds even when we feel we are falling.एक शाम घर लौटते हुए अचानक मेरा दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा। पसीना, फूलती साँसें, और एक पक्का यक़ीन कि आज मैं नहीं बचूँगा। उस डर को मैं भीतर से जानता हूँ। उस दिन मुझे थामा एक साधना ने, एक इंसान ने, और धीरे-धीरे इस समझ ने कि हमारे भीतर कुछ है जो तब भी थामे रखता है जब हमें लगता है कि हम गिर रहे हैं।

That is my motivation. I do not want anyone to go through it alone, or to carry pain they were never taught how to put down.बस यही मेरी वजह है। मैं नहीं चाहता कि कोई इस दर्द को अकेले झेले, या ऐसा बोझ उठाए फिरे जिसे उतारना उसे कभी किसी ने सिखाया ही नहीं।

— Sudhanshu, founder of Transmute— सुधांशु, Transmute के संस्थापक

What people usually come withलोग अक्सर क्या लेकर आते हैं

  • Stress, overthinking, anxious nightsतनाव, बेहिसाब सोच, बेचैन रातें
  • Emotional pain that will not settleमन का ऐसा दर्द जो थमता ही नहीं
  • Heaviness after a breakup or a lossकिसी रिश्ते के टूटने या किसी अपने के खो जाने का बोझ
  • Low energy, poor sleep, feeling stuckथकी हुई ऊर्जा, उचटती नींद, कहीं अटके होने का एहसास
  • Long illness and the strain it puts on the mindलंबी बीमारी और उससे टूटता हुआ मन

These practices support you alongside medical care. They do not replace it.ये साधनाएँ इलाज के साथ आपका सहारा बनती हैं, इलाज की जगह नहीं लेतीं।

The practicesसाधनाएँ

Six chapters. One way of reading yourself.छह अध्याय। खुद को पढ़ने का एक ही रास्ता।

Each practice is a different way of looking inward. Start with the one that calls you, or let us suggest where to begin.हर साधना भीतर झाँकने का एक अलग तरीक़ा है। जो मन को खींचे, वहीं से शुरू कीजिए, या हमसे पूछ लीजिए कि आपके लिए सही शुरुआत कौन-सी है।

Ty Art Hd Reiki

Reiki

Sense and direct your own energy.अपनी ही ऊर्जा को महसूस करना, और उसे दिशा देना।

A gentle practice, given in person or from a distance. We explain it the way an engineer would: what is being done, why, and what you may notice, so nothing feels mystical or hidden.एक कोमल साधना, पास बैठकर भी और दूर से भी। हम इसे एक इंजीनियर की तरह समझाते हैं: क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है, और आपको क्या महसूस हो सकता है। कुछ भी रहस्य बनकर नहीं रहता।

A session is quiet. You rest, we work, and you notice what shifts. Some people describe calm, warmth and lighter sleep.सत्र शांत होता है। आप आराम से लेटते हैं, हम अपना काम करते हैं, और आप देखते हैं कि भीतर क्या हल्का हुआ। कुछ लोग शांति, गर्माहट और हल्की नींद का अनुभव बताते हैं।

More about Reiki →Reiki के बारे में और जानिए →
“We read the manual before using every machine. The only machine whose manual we never read is ourselves.” “हम हर मशीन का manual पढ़ते हैं। बस एक मशीन का manual कभी नहीं पढ़ते: अपना।” Sudhanshu · Transmute Yourself

How this beganयह सब शुरू कैसे हुआ

I read code. Then I read ancient code.मैं code पढ़ता था। फिर एक दिन प्राचीन code पढ़ा।

I am an engineer by training. In meditation I felt warmth and vibration in my palms long before I had heard the word Reiki. I needed to understand it, so I did what engineers do: I read the source. Patanjali’s Yog Sutra, Sankhya, the Vedic texts. What I found was not blind faith but a carefully built inner science.मैं पढ़ाई से इंजीनियर हूँ। ध्यान में बैठता तो हथेलियों में गर्माहट और हल्की-सी थरथराहट महसूस होती, Reiki का नाम सुनने से बहुत पहले। मुझे इसे समझना था। तो मैंने वही किया जो एक इंजीनियर करता है: जड़ तक गया, source पढ़ा। पतंजलि का योग सूत्र, सांख्य, वैदिक ग्रंथ। जो मिला वह अंधविश्वास नहीं था, सोच-समझकर रचा हुआ एक भीतरी विज्ञान था।

Today I give you the manual. You read yourself.आज मैं आपके हाथ में manual रखता हूँ। खुद को पढ़ना आपको ही है।

— Sudhanshu, founder of Transmute— सुधांशु, Transmute के संस्थापक

Read the full storyपूरी कहानी पढ़िए

How it worksतरीक़ा

Three simple steps. No pressure at any of them.तीन सीधे क़दम। किसी में भी कोई दबाव नहीं।

  1. Say helloपहले एक नमस्ते

    Message us on WhatsApp, Telegram or Instagram. We reply within 24 hours.WhatsApp, Telegram या Instagram पर हमें एक message भेजिए। जवाब 24 घंटे के भीतर आता है।

  2. Find your starting pointशुरुआत ढूँढ़ना

    We listen first, and we understand each other. Together we pick one practice, or one level, that fits where you are right now.हम पहले आपको सुनते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं। फिर साथ बैठकर तय होता है कि आज आपके लिए कौन-सी साधना, या कौन-सा स्तर ठीक रहेगा।

  3. Practise togetherसाथ चलना

    One-to-one sessions, online, at a time slot that suits you, from anywhere in the world. And the connection does not expire: you can reach out months or years later.आमने-सामने सत्र, online, आपके सुविधाजनक समय पर, दुनिया के किसी भी कोने से। और यह साथ कभी ख़त्म नहीं होता: महीनों या सालों बाद भी आप लौटकर बात कर सकते हैं।

Learn with TransmuteTransmute के साथ सीखिए

Six levels, from first steps to deeper practice.छह स्तर, पहले क़दम से गहरे अभ्यास तक।

Most people begin at Level 1. If you already have some experience, message us and we will tell you where to join.ज़्यादातर लोग स्तर 1 से शुरू करते हैं। अगर आपको पहले से कुछ अनुभव है, तो हमें message कीजिए, हम बताएँगे कि कहाँ से जुड़ना ठीक रहेगा।

  1. Level 1 · Bio-Healing ResetEFT basics, the five koshas (the energy-body map from Sankhya Yog) and how food and prana connect.EFT की बुनियाद, पाँच कोश (सांख्य योग में बताया गया ऊर्जा-शरीर का नक्शा), और भोजन व प्राण का रिश्ता।
  2. Level 2 · Subconscious RewiringSelf-hypnosis, inner-child work and working with stored emotion, safely and step by step.Self-hypnosis, भीतर के बच्चे से मुलाक़ात, और बरसों से जमा भावनाओं के साथ सुरक्षित ढंग से, धीरे-धीरे काम करना।
  3. Level 3 · Pranic Energy MasteryReiki in depth: sensing, channelling and directing energy.Reiki गहराई में: ऊर्जा को महसूस करना, बहाना और दिशा देना।
  4. Level 4 · Yogic DisciplineThe daily structure that holds a practice together.वह रोज़ का अनुशासन जो पूरी साधना को थामे रखता है।
  5. Level 5 · Divine ConsciousnessDeeper meditation and the stages of Patanjali’s Samyam.और गहरा ध्यान, और पतंजलि के संयम की अवस्थाएँ।
  6. Level 6 · Awakened BeingBringing it together: living and teaching what you practise.सब कुछ जोड़ लेना: जो साधें, उसे जीना और सिखाना।

Questionsसवाल

Good questions to ask first.शुरू में जो सवाल पूछ लेने चाहिए।

Is this a replacement for medical treatment?क्या यह इलाज की जगह ले सकता है?

No. Reiki, EFT and meditation are complementary practices. They do not diagnose or treat any disease. Please keep following your doctor’s advice and medicines. If you are in distress, call Tele-MANAS on 14416, free and open 24 hours in India.नहीं। Reiki, EFT और ध्यान सहायक साधनाएँ हैं। ये किसी बीमारी की पहचान या इलाज नहीं करतीं। कृपया अपने डॉक्टर की सलाह और दवाइयाँ जारी रखिए। अगर मन बहुत भारी है तो Tele-MANAS 14416 पर बात कीजिए, भारत में free और 24 घंटे उपलब्ध।

Do I need any experience?क्या पहले से कुछ आना ज़रूरी है?

No. Complete beginners are welcome, and everything is taught in Hindi, from the very first conversation.बिल्कुल नहीं। बिल्कुल नए लोगों का भी स्वागत है, और पहली बातचीत से ही सब कुछ हिंदी में समझाया जाता है।

How do the sessions work?सत्र कैसे होते हैं?

Sessions are one-to-one and online, at a time slot that suits you, so you can join from anywhere in the world. Nobody else is present. There are no templates or scripts; each one starts from what you are dealing with.सत्र आमने-सामने और online होते हैं, आपके सुविधाजनक समय पर, तो आप दुनिया में कहीं से भी जुड़ सकते हैं। साथ में कोई और नहीं होता। कोई बना-बनाया ढर्रा या script नहीं; हर सत्र इसी से शुरू होता है कि आप इस समय किस से गुज़र रहे हैं।

Do I have to pay?क्या कुछ देना पड़ता है?

No money is taken. This work is offered for the welfare of all. Transmute accepts only an energy exchange, and we will explain what it means when you message us.पैसे नहीं लिए जाते। यह काम सबके कल्याण के लिए है। Transmute सिर्फ़ ऊर्जा का आदान-प्रदान लेता है, और message करने पर हम बताएँगे कि उसका मतलब क्या है।

Will it work for me?क्या यह मुझ पर असर करेगा?

Everyone is different, and no result or cure is promised. That is why you can simply start with one conversation and see whether it feels right.हर इंसान अलग है, और किसी नतीजे या इलाज का वादा नहीं है। इसीलिए आप एक बातचीत से शुरू करके खुद देख सकते हैं कि यह आपको अपना-सा लगता है या नहीं।

Begin hereयहीं से शुरू कीजिए

One conversation. That is how it starts.बस एक बातचीत। और सफ़र शुरू।

No forms to fill and no sales call. Send a message and we will reply personally.न कोई form भरना, न कोई sales call। बस एक message भेजिए, हम खुद जवाब देंगे।

WhatsApp +91 88264 96058care@transmuteyourself.in@transmute_yourself@lets.transmuteYouTube